Heath Streak: मरकर जिंदा हो गए जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर,दिग्गज खिलाड़ी जताने लगे थे शोक

शुभम रावत-

नई दिल्ली:जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और महान आलराउंडर हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया। उन्होंने बुधवार को 49 साल की उम्र में जीवन की अंतिम सांस ली। हीथ लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। यह खबर आज सुबह से न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल होना शुरू हुई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर्स और क्रिकेट फैंस हीथ स्ट्रीक कोश्रद्धांजलि देने लगे। लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि यह खबर झूठी है।

साथी खिलाड़ी ओलंगा ने दी मौत की खबर

दरअसल हीथ स्ट्रीक के ही जिम्बाब्वे टीम में साथी रहे हेनरी ओलंगा ने पहले उनकी मौत की खबर दी थी। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए बताया था कि हीथ स्ट्रीक अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसके बाद यह खबर तेजी से दुनियाभर में फैल गई। पूर्व क्रिकेटर स्ट्रीक की मौत पर शोक जताते हुए उन्हेंश्रद्धांजलि देना शुरू कर दिए थे। इसके बाद हेनरी ओलंगा ने सच बताया।

मरकर जिंदा हो गएहीथ स्ट्रीक

स्ट्रीक से ओलंगा की बात हुई तो इस बात की पुष्टि हुई की हीथ को कुछ भी नहीं हुआ है।लंगा ने स्ट्रीक के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। ओलंगा ने लिखा, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मैंने अभी उससे बात की है। थर्ड अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया है। वह बहुत जिंदादिल हैं दोस्तों।

हीथ का शानदार इंटरनेशल करियर

हीथ स्ट्रीक ने जिम्बॉब्वे की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 65 टेस्ट और 189 वनडे मैच खेले हैं। उनके नामटेस्ट क्रिकेट में कुल 216 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 16 बार एक पारी में 4 विकेट जबकि 7 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। वहीं वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।29.82 के औसत से हीथ ने 239 विकेट अपने नाम किए। गेंद के साथ-साथ इस दिग्गज क्रिकेटर ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया।टेस्ट में उनके नाम 1990 रन जबकि वनडे में 2943 रन दर्ज हैं। स्ट्रीक ने टेस्ट में 1 शतक और 11 अर्धशतक जड़े। वहींवनडे मुकाबलों में उन्होंने 13 अर्धशतकीय लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *