Haryana Weather: राज्य के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़: पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में बारिश ना होने से के कारण लोगों को उमस और गर्मी की मार झेलनी पड़ी, लेकिन आज राज्य के कुछ जगहों पर मेघ के बरसने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 13 जिलों में बारिश होगी जिसमें 5 जिलों में भारी और 8 जिलों में मध्यम से हल्कि बारिश का अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, करनाल और कैथल जिले के सभी जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा में भी बारिश की सभावना जताई गई है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, पलवल,रोहतक,झज्जरजिले बारिश से प्रभावित रहेंगे।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 15 अगस्त के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के आसार हैं।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ की माने तो मानसून टर्फ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्थिति से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ है, जो थोड़ा सा दक्षिण की तरफ नीचे की तरफ आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 14 अगस्त तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्कि बारिश होने की संभावना है, लेकिन 15 अगस्त के बाद मॉनसून फिर से सक्रिय हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *