IND vs WI, 4th T20: यशस्वी-गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने की सीरीज में बराबरी

शुभम रावत-

नई दिल्ली:भारतीय टीम ने चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को हरा दिया। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों की शानदार साझेदारी के दम पर टीम इंडिया ने 18 गेंद पहले मैच को खत्म कर दिया।

टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही 5 टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 से पिछड़ चुकी थी। उसे सीरीज में वापसी करने के लिए चौथा मैच किसी भी हाल में जीतना जरूरी था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों ने ठीक ऐसा ही किया। शनिवार कोफ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेटे खोकर178 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाजयशस्वी जायसवाल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर 84 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और 3 छक्के जड़े। शुभमन गिल ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 77 रनों की पारी खेली। इस मैच में 9 विकेट से जीत के साथ ही टीम इंडिया ने5 मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली।

टीम इंडिया:हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीजः रोवमैन पावेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शे होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसैन, ओडियन स्मिथ, ओबेड मैकॉय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *