Har Ghar Tiranga: हर घर लहराएगा तिरंगा, देश प्रेम की भावना पैदा करना उद्देश्य

शुभम रावत-

नई दिल्ली: भारत इस साल अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। देश की आजादी को याद करने के इस खास अवसर की तैयारियां जोरो पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल की तरह इस साल भी हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। जिसके मद्देनजरस्वतंत्रता दिवस से पूर्व राजस्थान के कोटा में तिरंगा अभियान का आगाज किया जा रहा है।

भारत की आजादी के मायने बेहद खास और अनमोल है। 200 साल तक अंग्रेजो की गुलामी की जंजीरों से भारत ने सैकड़ों क्रांतिकारियों का खून बहाकर आजादी पाई थी। 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास मेंस्वर्णिमतारीख है, जिसने भारत के लोगो को आजादी का एहसास कराया। हर साल यह दिन बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

हर घर तिरंगा अभियान

भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो चुके हैं। देश इस साल स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ मनाएगा।हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ की जा रही है।आजादी के अमृत महोत्सव पर पिछले साल यानी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी। इस साल भी उन्होंने हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। इसके चलतेकोटा में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा हैं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रत्येक घर में तिरंगा वितरित किया जाएगा।उन्हें तिरंगा लगाए जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

देश प्रेम की भावना पैदा करना उद्देश्य

देश प्रेम की भावना पैदा करने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से 13-15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कोटा मंडल में कार्यरत कुल 15 हजार कर्मियों को इस अभियान में कार्यालय एवं निवास स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहन किया जाएगा।साथ ही इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *