Horoscope 12 August 2023: मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा शनिवार दिन, पढ़िए पूरा राशिफल

Horoscope 12 August 2023:राशिफल के अनुसार 12 अगस्त शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के मुताबिक शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। मीन राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा साबित नहीं होने वाला है। आज के दिन आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। चलिए जानते मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा राशिफल।

मेष राशि (Aries)

शनिवार 12 अगस्त का दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप बेहद ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन काफी लाभदायक रहने वाला हैऔरआपको आज कोई फायदा होने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus)

शनिवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को काम के सिलसिले में कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। काम ज्यादा होने के कारण तनाव रहेगा। अधिकारियों से बहस हो सकती है। अपनी वाणी पर सयम बनाए रखें। जीवनसाथी के व्यवहार से आज आपको थोड़ा दुख पहुंच सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज के दिन मिथुन राशि के जातक किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे तो आज परिणाम आपके हित आ सकते हैं। किसी बात को लेकर सगे संबंधियों से मतभेद हो सकता है। जिसकी वजह से परिवार में अनबन हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए 12 अगस्त शनिवार का दिन अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट या सट्टा बाजार से जुड़े लोगों को आज बड़ा फायदा होने वाला है। भविष्य को लेकर आज अहम योजनाएं बनाएंगे। जीवन साथी की सेहत का खास ध्यान रखें। आज व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ शांत रहकर दिन बिताए।

सिंह राशि (Leo)

शनिवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार में आज आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यापारी से हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए 12 अगस्त का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। वाहन संभलकर चलाएं नहीं तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए तो आज आपको घाटा झेलना पड़ सकता है। व्यापार में लगाया हुआ पैसा फंस सकता है।

तुला राशि (Libra)

शनिवार का दिन तुला राशि वालों के लिए ठीकठाक रहने वाला है। घर में किसी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। झगड़ों से दूर रहें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। व्यारपार से जुड़े लोगों को आज धन लाभ होने के अच्छे योग बन रहे हैं। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कारोबार में तरक्की होगी। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। लेकिन परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मनमुटाव होने की संभावना है। जीवनसाथी की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर व्यारपार बदलाने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिनअच्छा रहने वाला है। आपकी मुलाकात आज किसी पुराने मित्र से हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आज परिवार की ओर से धन लाभ का योग बन रहा है। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए वाद विवाद से दूर रहें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा साबित नहीं होगा। परिवार से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज सावधानी रखने की जरूरत है। आपके किसी पुराने साथी से कोई बड़ा धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

शनिवार 12 अगस्त का दिन कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। घर में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है। आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। किसी सगे-संबंधी के दुर्व्यवहार के कारण मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces)

12 अगस्त का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा साबित नहीं होगा। आज आपको कोई बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिससे मन चिंतित रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज मन दुखी रहेगा। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पूजा पाठ में ध्यान लगाएं मन शांत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *