Haryana: सीएम ने जापानी भाषा का किया कोर्स, दीक्षांत समारोह में मिला सर्टिफिकेट

Haryana CM Manohar Lal: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने जापानी भाषा का कोर्स किया है। 33वें दीक्षांत समारोह में सीएम को सर्टिफिकेट दिया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सीएम ने कहा कि उन्हें बचपन से ही अलग-अलग भाषाओं को सीखने की लगन थी। जिसके चलते उन्होंने एक बार फिर से अलग भाषा का कोर्स किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जापान से उद्योगपति, वैज्ञानिक और टूरिस्टगण भी आते रहते हैं अगर उनसे उनकी भाषा में बातचीत की गई जाए तो स्वभाविक है कि अपनापन महसूस होता है और बातचीत भी आगे बढ़ती है। सीएम ने मेधावी छात्रों को सर्टिफिकेटऔरडिग्री आवंटित की और उज्जवल भविष्य की कामना की।

कुरुक्षेत्र के 33वें दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय,सीएम मनोहर लाल,गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज पहुंचे थे।

समारोह में हरियाणा के मुखिया को जापानी भाषा का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि प्रदान की गई। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि दी गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर सोमनाथ सचदेवा को भी जापानी भाषा सर्टिफिकेट भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *