शुभम रावत-
नूंह:हरियाणा के नूंह जिले में लगी हिंसा की आग अब पूरे प्रदेश में फैल चुकी है। इस मामले को लेकर राज्य की पुलिसएक्शन में नजर आ रही है। शुक्रवार को पुलिस नेरोहिंग्याओं की बस्तियों पर बुलडोजर चलाया।तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया है।
रोहिंग्या बस्तियों पर चला बुलडोजर
हरियाणा के कई जिलों में फैली इस हिंसा में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस इस मामले में तेजी सेकार्रवाई कर रही है।बताया जा रहा है कि इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। शुरूआती जानकारी के मुताबिक नूंह हिंसामें ये लोग के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।
नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर हुई है। अब तक2300 वीडियो की पहचान की जा चुकी है।पुलिस का मानना है कि इन्हीं वीडियो ने हिंसा को उकसाने में अहम भूमिका है।पुलिस ने धारा-153, 153ए, 295ए, 298, 504, 109 और 292 के तहत एफआईआर की दर्ज की है।
अब तक प्रदेश के 5 जिलों में 93 FIR दर्ज की जा चुकी है। वहीं 176 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा एक्शन लेते हुए नूंह के एसपी वरुण सिंगला का ट्रांसफर कर दिया है। वरुण सिंगला शोभायात्रा से पहले छुट्टी पर चले गए थे। अब उनकी जगह नरेंद्र बिजारनिया नए एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।