Assembly Election: कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, प्रतीम सिंह को छत्तीसगढ़ और सुरजेवाला को मिली मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी

Chhattisgarh Assembly Election: आगामीविधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार को कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक और सीनियर पर्यवेक्षकों की टीम को नियुक्त कर दिया। प्रतीम सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिली है।

कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराज को ऑबजर्वर नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह सतर्क है और चुनावी चौसर को बिछाने में जुटी है। कांग्रेस ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए अपनी टीम का ऐलान किया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की जानकारी दी। केसी वेणुगोपाल ने कहा, आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान, रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश, प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ और दीपा दासमुंशी को तेलंगाना के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *