Punjab: संगरूर में शिक्षकों पर लाठीचार्ज, सीएम आवास की ओर कर रहे थे कूच, किसान नेता भी हिरासत में लिए गए

Punjab: शनिवार शाम को पंजाब के संगरूर में उस समय हंगामा मच गया जह पुलिस ने हजारों शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारी शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सीएम भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने शिक्षकों के समर्थन में आए किसान नेताओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

प्रदर्शनकारी शिक्षक अस्थाई तौर पर स्कूलों में पढ़ा रहे थे और वह अपनी नौकरी को स्थाई करने और वेतन को बढ़ाने के लिए सीएम आवास की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस ने संगरूर में सीएम भगवंत सिंह मान के घर से महज कुछ ही दूरी पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों और किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया।

बता दे कि 14 जून से सीएम के संगरूर वाले घर से महज कुछ ही दूरी पर अध्यापकों का प्रर्दशन अपनी मांग को लेकर जारी है। खुराना गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर भी अध्यापकों ने प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे पूरे पंजाब भर से सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले अस्थाई शिक्षक-शिक्षिकाएं संगरूर में जुड़ने लगे और स्थाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शनकारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को किसान नेताओं का समर्थन मिला था। शनिवार को सभी ने सीएम आवास पर कूच करने का प्लान किया था। भारी पुलिस बल को सीएम मान के आवास के बाहर तैनात किया गया था साथ ही बैरिकेडिंग भी लगाई थी। लेकिन प्रदर्शनकारी शिक्षकों और किसान नेताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *