2 बार की वर्ल्ड चैंपियन नहीं कर सकी विश्व कप में क्वालिफाई, वेस्टइंडीज को नीदरलैंड ने हराकर किया बाहर

नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप में 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम इस साल टूर्नामेंट में एंट्री नहींकर सकी है।क्वालिफाई राउंड के मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम ने उसे हारकर बाहर कर दिया।

2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज का खराब दौर

एक समय था जब क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम की तूती बोला करती थी। कैरिबियाई टीमक्लाइव लॉयड, विवियन रिचर्ड्स, माइकल होल्डिंग, मैल्कम मार्शल, कर्टने वॉल्श, जैसे दिग्गजों से भरी थी। इन खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज को 2 बार विश्व कप में चैंपियन बनाया था। लेकिन1975 और 1979 की विश्व चैंपियनअब खराब दौर से गुजर रही है। वो आईसीसी के सबसे बड़े इवेंट वर्ल्ड कप में जगह नहीं बना सकी।

ICC टूर्नामेंट में जगह नहीं बना सकी वेस्टइंडीज

भारत की सरजमीं पर इस साल वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। अक्टूबर-नवंबर के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए जिम्बॉब्वे में क्ववालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम बहुत उम्मीदों के साथ पहुंची थी। लेकिनपहले जिम्बॉब्वे फिर नीदरलैंड ने उसे हराकर बड़ा झटका दे दिया। इन मैचों में हार के बाद से ही संभावना जताई जा रही थी कि वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप से बाहर हो सकती है।

स्कॉटलैंड ने हराकर वेस्टइंडीज को किया बाहर

क्वालिफायर केलगातार दोमुकाबलों में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ अगले मुकाबले में जीत की उम्मीद थी। शनिवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.5 ओवर में 181 रन के स्कोर पर सिमट गई। टीम के लिए बल्लेबाजी में सबसे अधिक जेसन होल्डर 45 इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 36 र रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने वो करिश्मा कर दिखाया जिसकी उम्मीद नहीं थी।स्कॉटलैंड की टीम ने 43.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए। इस तरह टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर वेस्टइंडीज को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *