#Housefull5: पांचवीं बार पागलपन के लिए हो जाइये तैयार, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने हाउसफुल 5 का ऐलान कर दिया है।अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी अपने ट्वीटर अकाउंटर पर शेयर करके दी है।

हाउसफुल ने दर्शकों को खूब हंसाया

हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरूआत अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला ने साल 2010 में की थी। इसके बाद2012 में हाउसफुल-2, 2016 में हाउसफुल-3 और 2019 में हाउसफुल-4 रिलीज हुई।इस फिल्म के अब तक के चारों पार्ट ने दर्शकों को खूब हंसाया। इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार समते बाकी एक्टरों ने स्लिवर स्क्रीन पर फैंस को जमकर ठहाके लगवाए। यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट करने के लिए आ रही है।

पांचवीं बार पागलपन के लिए तैयार हो जाइये

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर हाउसफुल-5 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,पांचवीं बार पागलपन के लिए तैयार हो जाइये। साजिद नाडियाडवाला आपके लिए हाउसफुल-5 लेकर आ रहे हैं। जिसे तरुण मनसुखानी निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

स्क्रिप्ट पर चल रहा काम

हाउसफुल-5 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फिल्म के पांचवे पार्ट में भीअक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख नजर आने वाले हैं। दोनों एक्टर हाउसफुल की पिछली सभी फ्रेंचाइजी में साथ काम कर चुके हैं। जिसमें अक्षय और रितेश ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूंब हंसाया था। दोनों की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को लोट-पोट करने की तैयारी कर रही है।

अगले साल रिलीज होगी हाउसफुल-5

हाउसफुल-5 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार द्वारा फिल्म की जानकारी देने के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख समेत मल्टी स्टारर फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अभी एक साल का इंतजार करना पड़ेगा। हाउसफुल-5 अगले साल दिवाली के मौके पर दर्शकों को लोट-पोट करने के लिए सिनेमाघर में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *