Cricket: इन चार खिलाड़ियों का टीम इंडिया में नहीं होगा सलेक्शन, आईपीएल के दौरान बिना इजाजत लिए हुए होटल से गायब

Cricket: क्रिकेट के खेल को जेंटलमैन का गेम कहा जाता है क्योंकि इस खेल में जितना परफॉर्म जरूरी होता है उतना ही जरूरी ऑफ द फील्ड और ऑन द फील्ड आपका व्यवहार जरूरी है। लेकिन कई बार खिलाड़ी इस मर्यादा को तोड़ देते हैं जिसके बाद उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2023 में देखने को मिला है।

आईपीएल 2023 के दौरान चार भारतीय युवा खिलाड़ी बिना टीम की इजाजत के होटल से गायब हो गए। इन खिलाड़ियों की शिकायत बीसीसीआई से की गई है। फ्रेंचाइजी का कहना है कि यह खिलाड़ी बिना बताए होटल के कमरों से गायब हुए हैं जिसके बाद इसकी शिकायत बीसीसीआई से की गई है। अब इन खिलाड़ियों पर बीसीसीआई का डंडा चलने वाला है।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये चारों खिलाड़ी आईपीएल की नॉर्थ इंडिया फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी हैं। नॉर्थ इंडिया फ्रेंचाइजी का मतलब ये है कि चारों खिलाड़ी लखनऊ सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स या राजस्थान रॉयल्स से संबंध रखते हैं।

नॉर्थ इंडिया की फ्रेंचाइजी के मालिक ने ही खुद इस बात का खुलासा किया है कि उसके खिलाड़ियों ने आईपीएल के दौरान चार बार आचार संहिता तोड़ीहै जिसकी सजा खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए। क्रिकबज में छपी रिपोर्ट के अनुसार वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अलावा उनका व्यवहार भी देखा गया है। जिसमें कुछ खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *