“प्रगति मैदान टनल” पर दिनदहाड़े वारदात, गन प्वॉइंट पर व्यापारी से लूट

-श्रुति मेहरोत्रा

नई दिल्ली:राजधानी दिल्ली से एक और ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया।प्रगति मैदान के पास मौजूदटनल के पास बदमाशों नेबंदूक कि नोक पर एक व्यापारी को दिनदहाड़े लूट लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली में दिनदहाड़े गन प्वॉइंट पर लूट

दिल्ली में चोरी, डकैती, हत्या और लूट-पाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आय दिन देश की राजधानी से ऐसी वारदातें सामने आ रही हैं। इन घटनाओं ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल उठा दिए हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया। जहां अज्ञात बदमाशों नेएक डिलीवरी एजेंट कि कैब दिनदहाडें रुकवाकर बंदूक कि नोक पर उससे 2 लाख रुपय लूट लिए।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक लूट-पाट की यह घटनापटेल साजन कुमार नाम के व्यक्ति के साथ हुई जोचांदनी चौक में स्थित ओमिया इंटरप्राइजेज में डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते हैं। वो 24 जून शनिवार को अपने एक दोस्त के साथचांदनी चौक से गुरुग्राम के लिए कैब से निकले थे। साजन कुमार के पास एक नोटों से भरा बैग था जिसमें 2 लाख रुपये थे। साजन जब प्रगित मैदान के पास वाले टनल के पास पहुंचे तभी पीछे से 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने उनकी कैब को गन प्वॉइंट पर रूकवा लिया। सिर पर बंदूक की नोक देखकर साजन और उनके दोस्त की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। वो बहुत ज्यादा डर गए और इससे पहले कुछ करने की सोचते बदमाशों ने पैसों से भरे बेग को ले लिया और वहां से भाग गएं।

सीएम केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मांगा इस्तीफा

दिनदहाड़े लूट-पाट की इस घटना से पुलिस भी सख्ते में आ गई। आरोपी के खिलाफ लूट-पाट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक बार फिर बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली को सुरक्षित नहीं बना सकती तो इसे हमें सौंप दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *