Biparjoy Cyclone: बिपरजॉय चक्रवात से पहले हिला गुजरात, कच्छ में आया 3.5 तीव्रता का भूकंप

Biparjoy Cyclone:गुजरात इस वक्त दोहरी मार से जूझ रहा है। गुजरात पर जहां एक तरफ बिपरजॉय चक्रवातका खतरा मंडरा रहा है। दूसरी ओरभूकंप से गुजरात कांप उठा। बुधवार शाम करीब 5 बजे के आस पास कच्छ में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप 3.5 तीव्रता का बताया जा रहा है।

69 ट्रेनों को किया रद्द

बता दे कि गुजरात पर इस समय बिपरजॉय तूफान का खतरा मंडरा रहा है। जिसको देखते हुए वेस्टर्न रेलवे की ओर से कहा गया है कि चक्रवाती तूफान की वजह से 69 ट्रेनों को रद्द किया गया है।वहीं 2500 से ज्यादा रेलवे कर्मचारियों को राजकोट, मोरबी, जामनगर, ओखा, द्वारका में तैनात किया गया है।

द्वारकाधीश मंदिर रहेगा बंद

जानकारी के लिए बता दे गुजरात में तूफान से सर्तकता बरतने की कवायद में गुरुवार को द्वारकाधीश मंदिर बंद रखा जाएगा। साथ ही तटीय इलाकों को आनन-फानन में खाली करवाया गया है।जिसकी वजह से कई गांव घोस्ट विलेज बन गए हैं। यहां पर सभी घरों में ताले लगे हुए हैं। लोगों को इतना जल्दी में यहां से निकाला गया है कि वह मछली पकड़ने का जाल भी ले साथ नहीं ले जा पाए।

19 टीमें तट पर तैनात

तटीय क्षेत्रों में खतरे को देखते हुए पहले 17 NDRF की टीमें तैनात थीं। अब 2 रिजर्व टीमों को भी मिलाकर कुल 19 टीमों को तैनात किया गया है। साथ ही अन्य विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है। बॉर्डर सिक्योरिटी फॉर्स लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *