India Tour of West Indies: जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा, बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है टीम इंडिया, जानिए पूरा शेड्यूल

India Tour of West Indies: भारत को द ओवलमें खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक महीने का समय मिल गया। एक महीने बाद जुलाई में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज दौरे (WI Tour) पर जाना है। इस दौरे पर भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है। भारत को कैरेबियाई दौरे पर 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं।

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

जानकारी के लिए बता दे कि बीते महीने समाप्त हुए आईपीएल(IPL 2023)में कुछ युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इन युवा खिलाड़ियों को टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 14 मैचों में 163.61 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 625 रन बनाए। जिसमें एक शतक और पांच फिफ्टी शामिल है।

रिंकू और जायसवाल को मिलेगा मौका

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने शानदार प्रदर्शन किया। बिना अंतरराष्ट्रीय मैचों के अनुभव के ही दबाव वाली स्थिति में निडर होकर टीम को जीत दिलाई। रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 59.25 के एवरेज से 474 रन बनाए थे। पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) भी शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे थे। इन सभी युवा खिलाड़ियों को टी-20 टीम में शामिल किया जा सकता है।

अगर बात वनडे सीरीज (ODI Series 2023) की जाए तो इस सीरीज में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। जो आगामी वनडे विश्वकप में खेलने वाले हैं। वनडे टीम में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), रवीन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा टेस्ट टीम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। विकेटकीपर श्रीकर भरत की जगह ईशान किशन (Ishan Kishan) को मौका मिल सकता है।

वेस्टइंडीज दौरे का पूरा शेड्यूल…

पहला टेस्ट मैच- 12 से 16 जुलाई, डोमिनिका

दूसरा टेस्ट मैच- 20 से 24 जुलाई, पोर्ट ऑफ स्पेन

पहला वनडे- 27 जुलाई, ब्रिजटाउन

दूसरा वनडे- 29 जुलाई, ब्रिजटाउन

तीसरा वनडे- 1 अगस्त, पोर्ट ऑफ स्पेन

पहला टी20- 4 अगस्त, पोर्ट ऑफ स्पेन

दूसरा टी20- 6 अगस्त, गुयाना

तीसरा टी20- 8 अगस्त, गुयाना

चौथा टी20- 12 अगस्त, फ्लोरिडा

पांचवां टी20- 13 अगस्त, फ्लोरिडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *