लखनऊ: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी को बड़ी सौगात दी। सलेमपुर बाईपास, नवलपुर-सिकंदरपुर एनएच 727 बी, सलेमपुर-मैरवा मार्ग और सलेमपुर से तमकुही मार्ग एनएच 727 बी का शिलान्यास किया गया।
हवा में भी बस चलाऊंगा-नितिन गडकरी
इस दौरानकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि आने वाले समय में इतना विकास होगा कि हवा में भी बस चलेगी। पानी में जहाज उतारने का काम करूंगा। उन्होंने कहा किदेश में मौजूदा समय में एथेनाल बनाया जा रहा है, लेकिन इसे और बढ़ाने के लिए सभी को सहयोग करना होगा। पेट्रोल के दाम बढ़ने के चलते पड़ोसी देश श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल सरकार भारत से एथेनाल की डिमांड कर रही है। आने वाले समय में देश उनकी मांगों को पूरा करने में सक्षम होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि,पेट्रोल, डीजल की जगह पर एथेनाल से वाहनों को चलाया जाएगा, जिससे विदेश को जाने वाले 16 लाख करोड़ की बचत होगी।
किसानों को अन्नदाता ही नहीं ऊर्जा दाता बनने की जरूरत
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने नितिन गडकरी ने किसानों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि किसानों का भविष्य गेहूं, चावल, गन्रा उगाने से नहीं संवरेगा। देश के विकास के लिए गांव, गरीब का विकास जरूरी है। इसके लिए स्मार्ट गांव बनाना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रोड के विकास से देश तरक्की करेगा।
सीएम योगी ने की पीएम मोदी की तारीफ
सोमवार को शिलन्यास कार्यक्रम के दौरानमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी की क्रेद सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा किभारत विश्वास का प्रतीक बन रहा है। साथ ही उन्होंने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का समर्थन भी मांगा।