WTC Final 2023: हार के बाद भारतीय टीम पर दोहरी मार, पूरी मैच फीस कटी, गिल पर 115 फीसद जुर्माना

WTC Final 2023 Shubhman Gill: भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद जुर्माना झेलना पड़ा है। यह भारतीय खिलाड़ियों के लिए दोहरी मार है। भारतीय क्रिकेट टीम पर यह जुर्माना क्रिकेट के आलाकमान संस्था आईसीसी (ICC)ने लगाया। जहां भारतीय खिलाड़ियों की मैच फीस पूरी काट ली गई तो वहीं ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) पर 115 फीसदी जुर्मान लगाया गया। अब गिल को पूरी मैच फीस गंवाने के बाद 15 फीसदी पैसा भी भरना होगा।

स्लो ओवर रेट के कारण लगा जुर्माना

बता दे कि, आईसीसी (ICC)ने जुर्माने का यह कदम स्लोर ओवर रेट को लेकर लगाया। इस स्लो ओवर रेट के चलते ऑस्ट्रेलिया टीम की 80 फीसदी मैच फीस कटी है। अब बात भारतीय ओपनर शुभमन गिल की करते हैं गिल पर 115 फीसदी जुर्माना लगा है। दरअसल, दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल पर (ICC) ने जुर्माना (WTC Final) के चौथे दिन की गलती को लेकर लगाया।

आईसीसी जांच में पाए गए दोषी

ओवल टेस्ट मैच के चौथे दिन गिल को (ICC) के कोड ऑफ कंडक्ट (Code of Conduct) की धारा 2.7 का दोषी पाया गया। इस नियम के मुताबिक इंटरनेशनल मैच से जुड़े किसी वाकये पर कमेंट करना मना है लेकिन गिल से यही गलती हुई। मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी कर दी। जिसके बाद गिल को यह सजा दी गई।

ग्रीन के कैच पर हुआ था विवाद

गौरतलब है कि, मैच के दौरान टीवी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो (Richard Kettleborough) ने कैमरन ग्रीन (Cameron Green) के लपके कैच को क्लीन करार दिया था। ये कैच भारतीय ओपनर गिल का था। इस कैच को लेकर तब बवाल तो मचा लेकिन गिल से गलती ये हुई कि उन्होंने इसका जिक्र सोशल मीडिया पर दिन का खेल खत्म होने के बाद कर दिया। जिसके बाद आईसीसी जांच में वह दोषी पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *