नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 28 मई को यानी आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह का पहला चरण पारंपरिक वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार हवन और पूजा के साथ शुरु किया गया। इसके बाद पीएम ने संसद भवन में राजदंड यानी सेंगोल स्थापित कर भवन का औपचारिक उद्घाटन किया। वहीं उद्घाटन के समारोह का दूसरे चरण में पीएम मोदी ने 75 रुपये का सिक्का जारी किया।
सिक्का जारी करने के बाद पीएम मोदी के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में देशवासियों को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज 28 मई 2023 का यह दिन ऐसा ही शुभ अवसर है।देश आज़ादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है।मैं सभी देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं।
उनहोंने कहा कि यह सिर्फ भवन नहीं है यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा।यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा।यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा।नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं।आज नया भारत नए लक्ष्य तय कर रहा है।नया जोश है, नई उमंग है, दिशा नई है, दृष्टि नई है।
बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन के दूसरे चरण मेंअतिथियों का आगमन हुआ। दूसरे चरण की शुरुआत मुख्य अतिथियों के साथ मंच पर राष्ट्रगान के साथ हुआ। राष्ट्रगान के बाद माननीय उपसभापति स्वागत भाषण दिया जिसके बाद दो फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान डिप्टी चेयरमैन राज्यसभा के द्वारा उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा गया। इस दौरानराज्यसभा में विपक्ष के नेता का भी संबोधन हुआ। हालांकि विपक्ष के कई दलों ने बहिष्कार का ऐलान किया हैतो वहीं कई विपक्षी दल इस समारोह में शामिल हुए। अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाक टिकट और 75 रुपये का सिक्का जारी किया।