मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाई है।
परिणीति-राघव जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढ़ा के बीच काफी लंबे समय से रिलेशनशिप की चर्चा सुर्खियां बटोर रही थीं। इस बीच दोनों को काफी बार एक-दूसरे के साथ डेट पर भी देखा गया था। रिलेशनशिप की खबरों के बीच आखिरकार परिणीति और राघव ने अपने रिश्तों को स्वीकार किया। फिर दोनों ने इसी महीने दिल्ली के एक होटल में सगाई की। अब दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं।
राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग
परणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बाद अब सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी शादी को लेकर कई सारी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों राजस्थान में डेस्टिनेश वेडिंग कर सकते हैं। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की भी जोधपुर में शादी हुई थी। इसलिए ऐसा बताया जा रहा है कि परिणीति और राघव भी राजस्थान के उदयपुर या जयपुर में शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं।
परिणीति चोपड़ा पहुंची उदयपुर
परिणीति चोपड़ा अपने परिवार के साथ राजस्थान पहुंचीं हैं। वो शनिवार सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं। यहां परिणीति उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं। वहीं उनके परिवार के सदस्य उदयविलास होटल में रुके थे। परिणीति ने अपने रिश्तेदारों के साथ उदयविलास में लंच किया। इसके बाद वो होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हो गईं।