Bihar News:महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले हो जाए सावधान, भोजपुर एसपी ने उठाया बड़ा कदम

भोजपुर: कई संस्थानों में महिलाएं अपने जीवन यापन के लिए कार्य करती हैं जिससे उनकी रोजी-रोटी चल पाए। लेकिन उनके इस मजबूरी का कई जगह फायदा भी उठाया जाता है। नौकरी से निकालने या अन्य किसी प्रकार की धमकी देकर या उनकी किसी भी तरीके से मजबूरी का फायदा उठाकर उनका यौन शोषण किया जाता है। ऐसी महिलाएं किसी कारणवश उनके ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाती हैं और इसकी शिकायत करने से भी झिझकती हैं। महिलाओं के इसी समस्या का समाधान करने के लिए भोजपुर पुलिस अधिक्षक ने एक बड़ा कदम उठाया है।

दरअसल, बिहार के भोजपुर जिला के पुलिस अधिक्षक (SP) प्रमोद कुमार ने महिलाओं के इसी समस्या के निवारण के लिए आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया है। इस समिति का उद्देश्य है किसी भी सरकारी या गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यरत यौन उत्पीड़न महिलाओं के समस्या पर कार्रवाई करना। ऐसी महिलाएं आंतरिक शिकायत समिति में अपना शिकायत दर्ज करवा सकती हैं जिसका पुलिस पदाधिकारी तत्काल कार्रवाई करेंगे।

1 DSP और 6 पुलिसकर्मियों की बनी टीम

बता दें कि इस समिति में एक डीएसपी और छह पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई है जो ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई पर करेंगे। इसमें टीम में मुख्यालय डीएसपी विनोद सिंह, महिला थाना प्रभारी नीतू प्रिया, सूर्यवंती देवी और इंस्पेक्टर कुमारी वंदना, शामिल है। इस समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य है ये कि अगर किसी भी महिलाओं का यौन उत्पीड़न जैसे, अश्लील टिप्पणियां, कहानियां और चुटकुले सीटी बजाना, अश्लील तस्वीरें दिखाना,महिला कर्मचारी के रंग-रूप, आयु, निजी जीवन आदि पर टिप्पणियां, यौन स्वीकृति की मांग या अनुरोध, अवांछित अश्लील, वीडियो ईमेल मैसेज करना या किसी भी तरह से महिला को परेशान किया जाता है और महिला द्वारा इसकी शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

लगातार आ रही शिकायतों के बाद उठाया कदम

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि अक्सर महिलाओं की ये शिकायत आती थी कि उनके साथ कार्यालय में दुर्व्यवहार किया जाता है या उनपर भद्दी टिप्पणियां की जाती है। लगातार आ रही ऐसी शिकायतों को देखते हुए समिति का गठन किया गया है जिसमें शिकायत मिलने पर सिमिति के द्वारा जांच कराई जाएगी। महिलाओं की शिकायत में सत्यता पाए जाने आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

मीडिया से सहयोग करने की एसपी ने की अपील

उन्होंने बताया कि इस समिति के बारे में लगातार जोर शोर से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में प्रचार किया जा रहा है। प्रचार करने का उद्देश्य ये है कि जो महिलाएं इन सब चीजों से पीड़ित हैं और वे अपनी शिकायत नहीं करवा पा रही हैं, उन्हें जागरूक करना। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की है कि इस गठन का प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को उनका हक दिलाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *