नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया। साथ ही सत्ता परिवर्तन के सिंबल सेंगोल की भी स्थापना की। इसके बाद पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 101वें एपिसोड में देश को संबोधित किया।उन्होंने कहा इस बार मन की बात का ये एपिसोड 2nd century का प्रारंभ है। पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रिट किया है। आप सबकी भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है।
सब ने निकाला 100 वें एपिसोड के लिए समय
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, आप सभी ने जो आत्मीयता और स्नेह मन की बात के लिए दिखाया है, वो अभूतपूर्व है, भावुक कर देने वाला है। उन्होंने कहा जब मन की बात का प्रसारण हुआ, तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में, अलग-अलग टाइम जोन में, कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी, इसके बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला।
ग्यामर न्योकुम से किया संवाद
प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान युवा संगम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के ग्यामर न्योकुम जी से संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि युवा संगम में आपका कैसा अनुभव रहा इसे लेकर एक ब्लॉग लिखिए। ताकि देश के अन्य युवा साथियों के पता चले कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की योजना क्या है।
क्या है युवा संगम?
इस दौरान पीएम मोदे ने कहा, पिछले मन की बात के एपिसोड में काशी तमिल संगमम की बात की। साथ ही सौराष्ट्र तमिल संगमम की बात की। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी तेलुगू संगमम भी हुआ। एक भारत श्रेष्ठ भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। ये प्रयास है- युवा संगम का। बता देंयुवासंगम में युवा दूसरे राज्यों के शहरों और गावों में जाते हैं जहां उन्हें अलग-अलग तरह के लोगों के साथ मिलने का मौका मिलता है। युवासंगम के पहले चरण में लगभग 1200 युवा, देश के 22 राज्यों का दौरा कर चुके हैं।