लखनऊ:समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो रामपुर के सीओ सिटी अनुज चौधरी से उलझते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अनुज चौधरी को कहा कि अखिलेश यादव का अहसान याद है। इसपर सीओ सिटी ने आजम खान को पलट के करारा जबाब दे दिया।
आजम खान सीओ सिटी से उलझ पड़े
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खानपर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रामपुर की रैली में भड़काऊ भाषण देने का आरोप था। आजम खान के ऊपर कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसके बाद उन्हें रामपुर की कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी। इसी के साथ उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द हो गई थी। इसके बाद इसीमामले से अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है। आजम खान भड़काऊ भाषण मामले से दोष मुक्त होने के बाद अब सीओ सिटी से उलझ पड़े हैं।
पहलवान थे अहसान किस बात का- सीओ सिटी
आजम खान हमेशा विवादों में घिरे रहते हैं। कभी उनपर हेट स्पीच के आरोप लगते हैं तो कभी महिलाओं के ऊपर अभद्र टिप्पणियां करने के। अब भड़काऊ मामले से बरी होते ही वो एक नए विवाद में घिर गए। रामपुर के सीओ सिटी अनुज चौधऱी पर तंज कसते हुए कहा अखिलेश का अहसान याद है। इसपर सीओ सिटी ने जवाब देते हुए कहा, अहसान कैसा हम पहलवान थे।
हम बड़ो का अहसान मानते हैं- आजम खान
दरअसल शनिवार को ही सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र मांदड से मिलने जा रहा था। इस दौरान बापू मॉल के पास तैनात सीओ सिटी अनुज चौधरी ने आजम खान के काफिले को रोकते हुए कहा, 27आदमी जाएंगे बस। इसी बात पर आजम खान सीओ सिटी से उलझ गए। इसी दौरान आजम खान ने तंज कसते हुए कहा, अखिलेश यादव का अहसान याद है? इस पर अनुज चौधरी ने कहा हम पहलवान थे, अर्जुन अवॉर्ड मिला है, किसी के अहसान से अर्जुन अवॉर्ड नहीं मिलता। आजम खान ने जवाब में कहा हम अपने बड़ों का अहसान मानते हैं।