“विराट कोहली” की सेंचुरी पर स्विगी ने किया नवीन उलहक को ट्रोल

नई दिल्ली: भारतीय टीम की रन मशीन विराट कोहली ने एक बार फिर अपने तूफानी बल्ले का कमाल दिखाया। उनकी शानदार सेंचुरी की तारीफ हर तरफ हो रही है। वहीं फूट डिलवरी ऐप स्विगी ने कोहली के धमाकेदार शतक पर लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक को ट्रोल किया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विराट कोहली का बल्ला एक बड़ा फिर आग उगला तो आईपीएल का मैदान गूंज उठा। गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ मैच में किंग कोहली ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने मात्र 63 गेंद पर 100 रन ठोक डाले। विराट कोहली का यह शतक बहुत ही खास रहा क्योंकि उन्होंने तीन साल बाद आईपीएल के किसी मैच में सेंचुरी जड़ी है। कोहली की इस लाजवाब बल्लेबाजी की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। इसी के साथ एक बार फिर कोहली और नवीन उल हक के बीच हुए झगड़े की चर्चा शुरू हो गई है।

स्विगी ने किया नवीन को ट्रोल

स्विगी ऐप ने विराट कोहली की तूफानी शतकीय पारी पर नवीन उलहक को मजाकिया अंदाज में ट्रोल किया है। स्विगी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बिना लिखा सॉरी मैंगो चीकू इस द रियल किंग। विराट कोहली का निक नेम चीकू है और स्विगी के इस पोस्ट को एक पोस्ट से जोड़ कर देखा जा रहा है।

दरअसल लखनऊ और आरसीबी के बीच एक मैच के दौरान कोहली और नवीन के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की गई थी। जिसमें विराट का विकेट गिरने के बाद आम खाते हुए तस्वीर शेयर की गई। साथ ही कैप्शन लिखा, स्वीट मैंगो। जबकि विराट को प्यार से फैंस चीकू बुलाते हैं। अब स्विगी के इस पोस्ट को उसी इंस्टाग्राम स्टोरी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *