Ravindra Jadeja Meets PM: जडेजा बोले पीएम मोदी जी आप मेहनत और समर्पण का एक प्रमुख उदाहरण

नई दिल्ली:भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल से समय निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी विधायक रीवाबा जडेजा भी साथ मौजूद रहीं। जडेजा ने पीएम के साथ इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

जडेजा ने मैच से पहले की पीएम मोदी से मुलाकात

आईपीएल टूर्नामेंट का लीग राउंड अपने आखिरी स्टेज में है। आज हो रहे लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच को छोड़ दें तो सिर्फ 7 मुकाबले बचे हुए हैं। इसके बाद प्लेऑफ राउंड के मैच शुरू हो जाएंगे। ऐसे में बाकी टीमों की तरह चेन्नई सुपर किंग्स भी अपने बचे हुए मुकाबले में जीत हासिल करके प्लेऑफ की टिकट पक्की करना चाहेगी। इस बीच टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अगले मैच से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे।

पीएम मोदीमेहनत और समर्पण का एक प्रमुख उदाहरण-जडेजा

रवींद्र जडेजा ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कैसे प्रधानमंत्री कड़ी मेहनत के साथ-साथ समर्पण का प्रमुख उदाहरण रहे हैं। आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। जडेजा ने आगे लिखा आप हमारी मातृभूमि के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण का एक प्रमुख उदाहरण हैं ! मुझे यकीन है कि आप हर किसी को प्रेरित करते रहेंगे।

शानदार फॉर्म में हैं जडेजा

दरअसल सीएसके का अगला मुकाबला दिल्ली में ही है। अरुण जेटली स्टेडियम में 20 मई को सीएसके दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी इसी के चलते रवींद्र जडेजा टीम के साथ दिल्ली में मौजूद हैं। इसी बीच मैच से पहले उन्होंने पत्नी रीवाबा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जडेजा आईपीएल के इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। अभी तक 13 मैचों में उन्होंने 16 विकेट चटकाए हैं। साथ ही बल्ले से भी योगदान देते हुए 133 रन भी बनाए हैं।

बीजेपी से विधायक हैं रीवाबा

रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा बीजेपी से विधायक हैं। इसी साल गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें जामनगर नॉर्थ सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। रीवाबा अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करके गुजरात विधानसभा पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *