केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की मिली धमकी, दिल्ली पुलिस ने मामला किया दर्ज

Nitin Gadkari

नई दिल्ली: आज केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि उनके सरकारी आवास पर किसी अज्ञात ने काल करके यह धमकी दी है।

यह बताया जा रह है पूरा मामला

केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली है। गडकरी के ऑफिस में कॉल करके धमकी दी गई है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह कहना है पुलिस का

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ऑफिस में कॉल करके एक कॉलर ने कहा कि उसे केंद्रीय मंत्री से बात करनी है और उन्हें धमकाना है। इसे लेकर नितिन गडकरी के ऑफिस से दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी मिली है धमकी

नितिन गडकरी को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। केंद्रीय मंत्री को इसी साल जनवरी और मार्च महीने में नागपुर में जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी के संबंध दाउद इब्राहिम गिरोह और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *