दिल्ली पहुंचे शिवकुमार और सिद्धारमैया, आज शाम तक घोषणा संभव

नई दिल्ली: कर्नाटक में सीएम के चेहरे को लेकर पेंच फंस गया है। इस समय कांग्रेस के दो दिग्गज आमने सामने हैं। सीएम की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का नाम आगे है। कर्नाटक का अगला CM अब दिल्ली में तय होगा। इसके लिए सोनिया और राहुल गांधी से सलाह ली जाएगी। CM पद के दावेदार सिद्धारमैया सोमवार शाम ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे

डीके शिवकुमार आज सुबह बेंगलुरु से दिल्ली रवाना हुए। वे पहुंचे हैं या नहीं यह अभी कंफर्म नहीं पाया है। इस बीच राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे हैं। आज सुबह पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक भी मिले कांग्रेस अध्यक्ष से मिले। इनके बीच क्या बात हुई, यह सामने नहीं आई है।

शिवकुमार ने दिया यह बयान

डीके शिवकुमार ने कहा, हम सब एक हैं। हम 135 हैं। मैं किसी को डिवाइड नहीं करना चाहता। वे भले ही मुझे पसंद करें या नहीं। मैं एक जिम्मेदार व्यक्ति हूं। मैं धोखा नहीं दूंगा और ना ही ब्लैकमेल करूंगा। हमने कांग्रेस पार्टी को बनाया, हमने इस घर को बनाया। मैं इसका हिस्सा हूं। एक मां अपने बच्चे को सबकुछ देती है।

आज शाम तक घोषणा संभव

इससे पहले सोमवार को दिनभर बेंगलुरु से दिल्ली तक बैठकें हुईं। विधायकों से रायशुमारी कर दिल्ली पहुंचे तीनों पर्यवेक्षकों सुशील कुमार शिंदे, भंवर जितेंद्र सिंह और दीपक बावरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपनी रिपोर्ट सौंपी। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर तीनों पर्यवेक्षकों ​​​​​​के साथ सोमवार शाम को बैठक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *