Kashmir में सेना और पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, बारामुला मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर

बारामुला: जम्मू कश्मीर के बारामुला में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मारे गए दोनों आतंकी लश्करे तैयबा से जुड़े हुए थे और शोपियां के रहने वाले थे। उनके पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

#BaramullaEncounterUpdate: Both are local #terrorists, belong to proscribed terror outfit LeT & #identified as Shakir Majid Najar & Hanan Ahmad Seh from #Shopian district. Both joined terrorism in the month of March 2023. Further Investigation going on: ADGP Kashmir@JmuKmrPolice https://t.co/b4PtEN1eRg
Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) May 4, 2023

पुलिस और सेना ने किया सयुंक्त अभियान

एसएसपी बारामुला आमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि बारामुला पुलिस और 29आरआर और 2 बटलियन एसएसबी की एक संयुक्त टीम ने जिले के क्रीरी इलाके में रात में तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

यह हुआ बरामद

मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों की पहचान शोपियां जिले के शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई है। दोनों इसी साल मार्च में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हुए थे। उनके पास से एक एके-47 रायफल और एक पिस्टल बरामद हुई है।

कुपवाड़ा में भी मारे गए थे 2 आतंकी

इससे पहले बुधवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे माच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की एक और साजिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। बुधवार की सुबह मारे गए इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद समेत पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई

सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के दौरान की। सूत्रों के अनुसार घुसपैठियों के पास से नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मोसवी ने बताया कि मच्छिल सेक्टर की तरफ आतंकवादी लांच पैड से संभावित घुसपैठ की एसएसपी कुपवाड़ा ने विशिष्ट खुफिया जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *