Haryana Kisan Protest: हरियाणा में किसानों ने भरी हुंकार, दिल्ली की ओर करेंगे रुख, प्रदर्शनकारी पहलवानों को देंगे समर्थन

Haryana Kisan Protest:जंतर मंतर पर WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों को अब किसानों का साथ मिल रहा हैं। गुरूवार को सोनीपत में किसानों ने पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। केएमपी के नीचे इकट्ठा हुए किसानों का कहना है कि अब किसान दिल्ली की ओर रुख करेगा।

पहलवानों के साथ हो रहा अन्याय- किसान

किसानों का कहना है कि बीजेपी पहलवानों के साथ अन्याय कर रही हैं। पहलवानों के लिए बिजली और पानी को भी काट दिया गया। किसान पहलवानों को फल सब्जियां वितरित करने के दिल्ली जाएगा। किसान नेता अभिमन्यु कुहाड़ ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का नया भारत ऐसा है जिसमें बृजभूषण के खिलाफ मामले दर्ज हैं और खुलेआम सड़कों पर घूम रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक के पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया। दिल्ली पुलिस के सिपाही शराब पीकर महिला और पहलवानों के साथ गंदी गालियां दे रहे हैं और सिर फोड़ रहे हैं। बिल्डिंग बनाने से नया भारत नहीं बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के सांसद,पुलिस,सरकार बहन बेटियों इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

किसान पहलवानों के साथ- कुहाड़

लेकिन जब तक देश में किसान है वह बहन बेटियों के साथ ऐसा नहीं होने देगा। हरियाणा का किसान प्रदर्शनकारी पहलवानों को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़कें किसानों के खेतों से होकर निकलती है। अगर पहलवानों की बिजली और पानी को काटा गया तो किसान दिल्ली की सड़कों को रोक देगा।

इतना ही नहीं मीडिया से बातचीत करते हुए किसानों का कहना है कि अगर पहलवानों का पानी बंद किया गया तो किसान दिल्ली का पानी रोक देगा। किसान आंदोलन की भांति दिल्ली को भी सील कर दिया जाएगा। किसानों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि किसी भी लड़ाई को लड़ने को तैयार है। लेकिन बीजेपी को इस मामले में पहलवानों को न्याय जरूर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *