लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग का 45वां चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेल जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में तेज बारिश होने की वजह से मैच को फिलहाल रोक दिया गया है। इस मैच में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19,2 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए हैं।
आयुष51 रनपर नाबाद
चेन्नई के गेंदबाजों के सामने लखनऊ की टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही है। उसकी पारी के अब बस 4 गेंद बचे हैं, और वो बड़ा स्कोर खड़ा करती हुई नजर नहीं आ रही है। हालांकि लखनऊ की तरफ से आयुष बदोनी ने अकेले मोर्चा संभाल रखा है। वो 33 गेंदों पर 51 रन पर नाबाद हैं। 19वेंओवर मथीशा पथिराना गेंदबाजी करने आए। उनकी दूसरी गेंद पर कृष्णप्पा गौतम 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद बारिश तेज होने की वजह से मैच को रोक दिया गया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ: मनन वोहरा, काइल मेयर्स, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मार्कस स्टॉयनिस, निकोलस पूरन, नवीन उल हक़, रवि बिश्नोई, मोहसिन ख़ान, करण शर्मा।
चेन्नई: ऋतुराज गायकवाड़, डेवन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जाडेजा, एम एस धोनी, दीपक चाहर, महीष थीक्षणा, तुषार देशपांडे, महीष पथिराना।