Karnataka Election 2023: बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, 3 रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा

Karnataka Election 2023:बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। जिसमें बीजेपी ने बीपीएल कार्ड धारकों के लिए 3 रसोई गैस सिलेंडर और यूनिफॉम सिविल कोड देने का वादा किया। बता दे कि बीजेपी का मेनिफेस्टो जेपी नड्डा ने जारी किया। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होना है।

यूनिफॉम सिविल कोड लागू करेंगे- बीजेपी

बीजेपी का कहना है कि वह प्रदेश में यूनिफॉम सिविल कोड को लागू करेगी। जिससे प्रत्येक नागरिक के लिए समान कानून होगा। चाहे वह किसी भी धर्म और संप्रदाय से हो। प्रदेश में यूसीसी लागू होने के बाद वहां शादी, तलाक, एडॉप्सन, उत्तराधिकार, जमीन जायदाद के बंटवारे में सभी धर्मों और संप्रदाय के लिए एक ही कानून होगा।

कांग्रेस ने भी जारी किया घोषणा पत्र

दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी घोषणा जारी कर दिया हैं। जिसमें कांग्रेस ने पांच बड़े वादे किए।कांग्रेस ने प्रत्येक परिवार को हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली देने वादा किया। हर घर की महिला को हर महीने 2000 रुपए, साथ ही ग्रेजुएट लोगों को हर महीने 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर्स को 1500 रुपए महीने देगी।

इसके अलावा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि प्रत्येक BPL परिवार को हर महीने 10 किलो फ्री चावल दिया जाएगा। महिलाओं को प्रदेश की सरकारी बसों में मुफ्त सफर की छूट दी जाएगी। बता दे कि, कांग्रेस का मेनिफेस्टो रविवार को प्रियंका गांधी ने जारी किया। जिसमें उन्होंने आंगनबाड़ी और मिनी आंगनवाड़ी कर्मचारियों के लिए भी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की सैलरी 15 हजार रूपए और मिनी आंगनवाडी की सैलरी को 10 हजार रुपए प्रति माह तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *