पटना: इन दिनों आत्महत्या का मामला लगातार सामने आ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ कई ऐसे पुलिसकर्मियों के भी सुसाइड का मामला सामने आ चुका है। इसी कड़ी में बिहार के एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला मोतिहारी के पुलिस लाइन का है जहां हवलदार की मौत से हडकंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टमके लिए सदर अस्पताल भेज दियाहै। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शम्भू कुमार के रूप में हुई मृतक की पहचान
मृतक हवलदार की पहचान 49वर्षीय शम्भू कुमार के रूप में हुई है जो ADJ-6 के बॉडीगार्ड थे। वे फिलहाल PTC ( प्रोमोशनल ट्रेनिंग कोर्स) कर रहेथे, जिसके बाद उसका प्रमोशन ASI के पद पर होना था।शम्भू कुमार के एक साथी ने बताया कि शनिवार शाम वे जब ड्यूटी से पुलिस लाइन लौटे तो रोज के मुकाबले बिल्कुल शांत थे। रात में खाना खाए और सोने चले गए।
लगभग ढ़ाई बजे हुई घटना
रात को लगभग ढ़ाई बजे के करीब दो नंबर बैरक के बाहर से अचानक गोली की आवाज आई जिसकी आवाज सुनकर सभी उधर दौड़ पड़े। वहां जाने के बाद जब सबने देखा तो वहां शम्भू कुमार खून से लथपथ पड़े थे। खून से लथपथ हालत में उनके साथियों ने आननफानन में शंभू प्रसाद सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नालंदा जिला के थे शंभू कुमार
शंभू कुमार नालंदा जिला के सिलवा थाना के नेफरा गांव के रहने वाले थे। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है। इसी साल मार्च में उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी की थी जिसके लिए वे एक महीने की छुट्टी पर थे। बेटी की शादी कर शंभू कुमार हाल ही में ड्यूटी पर वापस लौटे थे और अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद अपने सिर गोली मार ली।
घटना की जांच की जा रही है
हालांकि शम्भू कुमार के आत्महत्या करने के पीछे की वजह क्या है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस लाईन के डीएसपी रमेश कुमार का कहना है किघटना की जानकारी परिजन को दे दी गई है। इसके साथ ही इस घटना के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।