लखनऊ: सपा संस्थापक और उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। बुधवार को राष्ट्रपति भवन में एक खास कार्यक्रम के तहत पद्म पुरस्कार का वितरण किया गया। जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का पिछले साल 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। वो लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मुलायम सिंह ने 82 साल की उम्र में अपने जीवन की अंतिम सास ली थी। उनके मरोणापरान्त उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
प्रधानमंत्री का अभिवादन करके स्वीकार किया सम्मान
गत शाम राष्ट्रपति भवन में अवार्ड वितरण के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अग्रमि पंक्ति में गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य मंत्रियों के साथ बैठे हुए थे। मुलायम सिंह यादव के बेट और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसपर पीएम मोदी ने भी उनको उसी अंदाज में जवाब दिया। इसके बाद अखिलेश यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपने पिता मुलायम सिंह यादव के लिए पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया।
भारत रत्न की उठी थी मांग
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठी थी। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कई बार कहा था कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से स्म्मानित करना चाहिए। उनके अलावा कई अन्य नेताओं ने भी नेता जी को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की बात कही थी। इसी बीच मुलायम सिंह यादव को मरणोपरान्त पद्म विभूषण से स्म्मानित किया गया है।