#BJPSthapnaDiwas बीजेपी का आज 44वां स्थापना दिवस

नई दिल्ली: आज भाजपा का 44वां स्थापना दिवस है। 44 साल वाली पार्टी इस समय सत्ता में है। बंगाल बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने 44वें स्थापना दिवस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर करोड़ों कार्यकर्ता को शुभकानमाएं। साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को टैग किया।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, भाजपा के स्थापना दिवस की सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के यशस्वी नेतृत्व में हम सभी सेवा ही संगठन को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बीजेपी महासचिव तरुण चुग ने कहा, पार्टी ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर 6 अप्रैल 2023 से 14 अप्रैल डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती तक एक विशेष सप्ताह मानाने का निर्णय किया है। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की जाएगी। इस मौके पर सभी कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *