नई दिल्ली: बुधवार शाम कन्नड फिल्मों के एक्टर किच्चा सुदीप ने भाजपा का दामन थाम लिया। वो कर्नाटक चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। उनके बीजेपी के लिए प्रचार करने की खबरों से कई लोग हैरान हैं, जिनमें से एक अभिनेता प्रकाश राज भी हैं।
प्रकाश राज हुए नाराज
दरअसल सुदीप ने बुधवार को कहा कि वह कर्नाटक चुनाव को लेकर बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन वह फिलहाल कोई चुनाव नहीं लड़ने जा रहे। उनके इस बयान पर प्रकाश राज ने कहा कि मैं सुदीप के इस बयान से हैरान और नाराज दोनों हैं।
प्रकाश राज ने किया ट्वीट
सुदीप के इस बयान पर प्रकाश राज ने कहा कि मैं किच्चा सुदीप के बयान से अचंभित और आहत हूं। इससे पहले प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा था कि मैं पुख्ता तौर पर यह मानता हूं कि यह कर्नाटक में हार रही हताश भाजपा के जरिए फैलाई जा रही फर्जी खबर है। किच्चा सुदीप बहुत समझदार हैं, वह इस झांसे में नहीं फसेंगे।
यह बोली कांग्रेस
अब जिस किच्चा को बीजेपी अपना ट्रंप कार्ड मान रही है, कांग्रेस इसे पार्टी की हार के रूप में देख रही है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि फिल्म स्टार को जिसे समर्थन करना है, वो कर सकता है। लेकिन बीजेपी का दिवालियापन तो स्पष्ट दिख रहा है। अब क्योंकि मुख्यमंत्री बोम्मई और बीजेपी नेताओं को कोई नहीं सुनना चाहता, इसलिए सितारों पर निर्भरता बढ़ाई जा रही है।