IPL 2023 Impact Player: आईपीएल में नए नियम लागू, जानिए कौन है पहला इम्पैक्ट खिलाड़ी?

IPL 2023 Impact Player: आईपीएल 2023 का सीजन हो चुका है। इसी के साथ आईपीएल के नए नियम भी लागू हो गए। नए नियमों के साथ सीजन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात ने अपने जीत का सिलसिला जारी रखा और 5 विकेट से जीत हासिल की।

नए नियम लागू

बता दे कि, इस सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर समेत कई नए नियमों को लागू किए गए। इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा इम्पैक्ट प्लेयर नियम की हो रही है। इसके तहत बीच मैच में (पारी के 14वें ओवर से पहले) प्लेइंग-11 से एक प्लेयर को बाहर कर, उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को खिलाया जा सकता है।

पहले इम्पैक्ट प्लेयर बने तुषार देशपांडे

आईपीएल इतिहास में इस नियम का सबसे पहले इस्तेमाल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने किया। उन्होंने बैटिंग कर चुके अंबाती रायडू की जगह तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को प्लेइंग-11 में शामिल किया। यह सब तब हुआ, जब चेन्नई टीम पहली पारी में 7 विकेट पर 178 रन बना चुकी थी और गुजरात टीम 179 रनों का टारगेट चेज करने उतरी थी। बैटिंग से पहले ही यह बदला हुआ था।

कौन हैं तुषार देशपांडे?

बता दे कि, तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे का जन्म 15 मई 1995 को मुंबई में हुआ था। यहीं के मूल निवासी भी हैं। 27 साल के तुषार देशपांडे साल 2016 से घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अंडर-16 और अंडर-19 कैटेगरी में भी मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। तुषार ने अब तक 29 फर्स्ट क्लास मैच, 34 लिस्ट-ए मैच और ओवरऑल 44 टी20 मुकाबले खेले हैं।उन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *