Bihar Violence: शुक्रवार को सासाराम के बाद नालंदा में भी शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना सामने आई। रामनवमी के दूसरे दिन शोभायात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। इसके बाद उपद्रवियों ने दुकानों को आग के हवाले कर दिया।
आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
बता दे कि, इस हिंसा में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक यात्री बस सहित दर्जन भर छोटे-बड़े वाहन के अलावा आधा दर्जन दुकानों को आग के हवाले कर दिया। जिससे काफी नुकसान हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया।
इलाके में तनाव का माहौल
जानकारी के लिए बता दे कि, हिंसा के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान मोहल्ले के समीप कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
डीएम और एसपी ने डाला डेरा
डीएम शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा मौके पर कैंप कर रहे हैं। घटना की सूचना आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। फिलहाल माहौल नियंत्रण से बाहर है।डीएम शशांक शुभंकर का कहना है कि माहौल को नियंत्रित किया जा रहा है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। उपद्रवियों पर लगातार नियंत्रण रखा जा रहा है।