MP सिमरनजीत का अमृतपाल को लेकर बड़ा बयान, बोले- पाकिस्तान चला जाता नेपाल क्यों गया, हम भी 84 में गये सीमा पार

अमृतसर: वारिश-ए-पंजाब के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश 14 दिन से लगातार जारी है। इससे पहले भी पुलिस लगातार पंजाब में सर्च अभियान जारी रखे है। पंजाब पुलिस हर तरह से अमृतपाल को घेरने का प्रयास कर रही है।

यहां की पुलिस ने रेड

पंजाब के 300 से ज्यादा डेरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के टारगेट पर जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और बठिंडा के डेरे हैं। इसके लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। पुलिस एक स्विफ्ट कार की तलाश कर रही है। जिसमें होशियारपुर में इनोवा छोड़ अमृतपाल फरार हुआ।

संगरूर के सांसद ने दिया यह बयान

संगरूर से शिअद (अमृतसर) के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि अमृतपाल को सरेंडर नहीं करना चाहिए। उसने गलती की। साथ में ही बॉर्डर था, नेपाल जाने की क्या जरूरत थी, रावी पार कर पाकिस्तान चला जाता। हम 1984 के बाद भी गए थे। जिंदगी खतरे में हो और सरकार ऐसा जुल्म करती हो तो सिख इतिहास में यह सब जायज है।

गुरूवार को दुसरा बीडियो आया सामने

रूवार को 28 घंटे में अमृतपाल का दूसरा वीडियो सामने आया। जिसमें अमृतपाल ने कहा कि मैं विदेश नहीं भागूंगा। जल्द ही लोगों के सामने आऊंगा। अमृतपाल ने कहा कि मैं भगोड़ा नहीं हूं, बस बगावत के दिन काट रहा हूं। इससे पहले बुधवार को अमृतपाल का पहला वीडियो और गुरुवार को ही ऑडियो भी सामने आ चुका है।

अब जोगा सिंह का नाम आया सामने

अमृतपाल सिंह 26 मार्च को ही पंजाब आ गया था। जिसके बाद वह कपूरथला के फगवाड़ा के एक डेरे में छिपा था। पुलिस ने जिस स्कॉर्पियो कार को फगवाड़ा के डेरे से बरामद किया है, उसे 6 महीने पहले जोगा सिंह नाम का सेवक बधापुर गुरुद्वारा पीलीभीत से ले गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *