नई दिल्ली: आज नागालैंड और मेघालय की 59-59 सीटों के लिए मतदान हुआ। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरी तरफ चार राज्यों- तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और झारखंड की विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार
नागालैंड और मेघालय वोटिंगचुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नागालैंड और मेघालय में शाम 5बजे तक क्रमश: 81.94% और 74.32% मतदान दर्ज किया गया है। आधिकारिक तौर पर दोनों राज्यों में शाम चार बजे तक मतदान होना था। हालांकि, शाम 4 बजे से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले मतदाताओं को आधिकारिक समापन समय के बाद भी वोट डालने की अनुमति है।
यह हैं नागालैंड की प्रमुख सीटें
नागालैंड के कुछ प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र उत्तरी अंगामी, तियू, पेरेन, अलोंटकी, घासपानी, फेक, दीमापुर-III, दीमापुर-I, दक्षिणी अंगामी I, चोजुबा, कोरिडांग, भंडारी, सनिस, जुन्हेबोटो, कोहिमा, लोंगलेंग और सियोचुंग सिटिमी हैं। यहां कई बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है।
यह एग्जिट पोल
इंडिया टुडे एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में बीजेपी को 45 फीसदी वोट मिल सकते हैं जबकि लेफ्ट और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन को 32 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। राज्य में पहली बार किस्मत आजमा रही तिपरा मोथा पार्टी को 20 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है जबकि अन्य दलों को 3फीसदी वोट मिल सकते हैं।
जबकि न्यूज चैनल ज़ी न्यूज पर जारी किए गए एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी और लेफ्ट गठबंधन में वोट शेयर के मामले में कांटे की टक्कर है। जी न्यूज- Matrize एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में बीजेपी को 44 फीसदी और सीपीएम गठबंधन को भी 44 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। राज्य में तिपरा मोथा को 11 फीसदी वोट मिल सकता है।
मेट्रिज एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो नगालैंड विधानसभा चुनावों में भाजपा को 35-43 सीटों, एनएफपी को 2-5, एएनपी को 0-1, कांग्रेस को 1-3 और अन्य 6-11सीटों के साथ जीत मिलती दिख रही है। मेघालय विधानसभा चुनावों में, मैट्रिज के एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ एनपीपी को क्रमशः 21-26 सीटें, टीएमसी 8-13, भाजपा 6-11, कांग्रेस 3-6सीटें और अन्य 10-19 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 36-45 सीटें मिलती दिख रही हैं जो कि 45 फीसदी हैं. वहीं लेफ्ट को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है।