अमित शाह ने सौंपा हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान, बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे चुनावी चर्चा

लेखक-वनिता

चंडीगढ़- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आजदो दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचे। करनाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अनिल विज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे। इसके बाद अमित शाह करनाल से मधुबन पहुंचे, जहां उन्होंने परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली।

हरियाणा पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान

मधुबन पुलिस एकेडमी परेड कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने हरियाणा पुलिस राष्ट्रपति फ्लैग से अलंकृत किया। बता दें हरियाणा पुलिस को 54 साल बाद राष्ट्रीय फ्लैग मिला है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह मेरे लिए गौरव का पल है। इस दौरान उन्होंने पुलवामा में शहीद भारतीय जवानों को नमन किया। गृहमंत्री ने कहा कि जब भी देश की सुरक्षा का इतिहास लिखा जाएगा तब तक पुलवामा के शहीदों को याद रखा जाएगा।

एग्रो मॉल में परियोजनाओं की शुरुआत

केंद्रीय अमित शाह ने हरियाणा सहकारिता एक्सपोर्ट हाउस (एग्रो मॉल) में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। ये एग्रो मॉल अब सहकारिता एक्सपोर्ट हाउस के नाम से जाना जाएगा। बता दें इसकी शुरूआत के साथ ही प्रदेश में खाद्य पदार्थ और दूसरे कारोबार में नियार्त से संबधित कार्यालय संचालित किए जाएंगे।

चुनावी जीत का मंत्र देंगे अमित शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरियाणा में दो दिवसीय दौरे पर कई कार्यक्रम निर्धारित हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वो पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में अमित शाह कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र भी देंगे। हरियाणा में अभी बीजेपी काफी मजबूत स्थिति में है। प्रदेश में पिछले 8 सालों से वो सत्ता पर काबिज है। लोकसभा की भी सभी 10 सीटों पर भाजपा का ही कब्जा है। इसी के चलते अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *