पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन की बेटी सुरभि कल यानी 15 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। जेल में बंद आनंद मोहन अपनी बेटी की शादी मे शामिल होने के लिए पैरोल पर बाहर आए हुए हैं। सुरभि की शादी की रस्में भी शुरु हो गई है जिसमें शामिल होने के लिए बिहार के बड़े-बड़े दिग्गज आ रहे हैं।
आज आयोजित है मेंहदी सेरेमनी
बीते सोमवार को सुरभि आनंद की हल्दी की रस्म पूरी गई जिसमें सुरभि ने पीले कलर का लहंगा पहना हुआ था। आनंद मोहन का परिवार सहरसा जिले का रहने वाला है इसीलिए सुरभि अपने आप को मिथिला ब्राइड के लुक में तैयार किया था। वहीं, 14 फरवरी को यानी आज मेंहदी सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा और सुरभि 15 फरवरी को सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए राजहंस की दुल्हनिया बन जाएंगी।
मुंगेर जिले के राजहंस से हो रही है शादी
दरअसल, सुरभि की शादी मुंगेर जिले के रहने वाले राजहंस से होने जा रही है जो कि पेशे से सिंह भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) अधिकारी हैं। वहीं सुरभि सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, राजहंस सिंह के परिवार वालों ने ही बेटे की शादी के लिए आनंद मोहन के परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद दोनों परिवार रिश्ते के लिए तैयार हो गए।
पांच तरह के छप रहे हैं कार्ड
कहा जा रहा कि शादी मिथिला के रिवाज से होगी जिसके लिए पांच तरह के कार्ड छप रहे हैं। कुल 10 से 15000 लोगों में कार्ड्स बंटेगे। हर जिले से विशेष लोग शादी में शामिल होंगे। सहरसा में कुल 600 लोगों में कार्ड बांटे जा रहे।शादियों में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बड़े बड़े नेता शामिल होंगे। हालांकि नेताओं के आने जाने का सिलसिला जारी है। रविवार को ही बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने आनंद मोहन के आवास पर उनसे मुलाकात की और बेटी की शादी की बधाई दी।