पहले डॉक्यूमेंट्री विवाद और अब बीबीसी के दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों पर आयकर की छापेमारी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की और से बनाई गई डॉक्यूमेंट्री के बाद से ही देश में माहौल गर्म था। ऐसे में बड़ी खबर सामने आ रही है। बीबीसी यानि कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट कारपोरेशन के मुंबई और दिल्ली के दफ्तरों पर आयकर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है। छापेमारी के दौरान सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं।

यह बताया जा रहा है कारण

बीबीसी पर छापेमारी का मुख्य कारण इंटरनेशनल टैक्स से जुड़ा ये मामला है। टैक्स में गड़बड़ी को लेकर बीबीसी दफ्तर पर आईटी की ये सर्चिंग चल रही है। हालांकि, अभी तक इनकम टैक्स विभाग की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

डॉक्यूमेंट्री पर हुआ था विवाद

हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी। यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर थी। केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कई यूनिवर्सिटियों में बवाल भी मचा था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं दायर हुई हैं। ऐसे में विपक्ष आयकर विभाग की छापेमारी को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ कर केंद्र पर निशाना साध रहा है।

बीबीसी आईटी रेड पर राजनीति शुरू

बीबीसी दफ्तर पर रेड को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने ट्वीट कर रेड को अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया और अब BBC पर आईटी का छापा पड़ गया है। यह एक अघोषित आपातकाल है।

नकारात्मक पत्रकारिता दिया गया था करार

उल्लेखनीय है कि पहले ही गोधरा काण्ड पर नानावती कमीशन ने प्रधानमंत्री को क्लीन चिट दी थी। ऐसे में कोई भी कोर्ट के फैसले के खिलाफ नहीं जा सकता है लेकिन फिर भी बीबीसी की और से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई जाती है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को गोधरा का दोषी माना जाता है। इस तरह की पत्रकारिता को नकारात्मक ही कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *