Earthquake: शामली जिले में फिर हिली धरती, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake:शुक्रवार रात को एक बार फिर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। शामली जिले (District Shamli) में करीब 20 दिन में तीसरी बार भूकंप से धरती हिली। जिससे जिले में दहशत फैल गई। हालांकि, अभी तक भूकंप के झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

रात को हिली धरती

बता दे कि, शुक्रवार रात जब जिले में काफी लोग नींद के आगोश में थे और बाकी सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी करीब साढ़े नौ बजे अचानक से धरती हिलने लगी। भूकंप का अहसास होने पर लोग घबरा गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद काफी देर तक लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा।

मणिपुर में भी आया भूकंप

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई। भूकंप के चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। इससे पहले भी 20 दिनों में दो बार भूकंप से धरती हिल चुकी है। दूसरी ओर, मणिपुर के उखरुल में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर आया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि उखरुल में 4.0 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। 31 जनवरी को भी पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप की जानकारी देने वाले नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि मणिपुर का कामजोंग इस भूकंप का केंद्र रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *