पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बुमराह पर रखी अपनी राय, बोले लंबे करियर के लिए तय करें किस फॉर्मेट में खेलेंगे

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावास्कर ट्रॉफी शुरु होने में अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। उन्होंने बुमराह के टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में उनके लंबे करियर को लेकर अपनी राय रखी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से नागपुर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। दोनों देश इसके लिए अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है। कुछ ही दिनों में कंगारु टीम भारत भी पहुंच जाएगी। लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन ने भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट और लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट की क्रिकेट में से सिर्फ किसी एक को ही चुनना पड़ सकता है।

बुमराह को तय करना होगा- थॉमसन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेफ थॉमसन ने कहा है कि, इस समय बहुत क्रिकेट खेला जा रहा है। दुनिया के सभी खिलाड़ी साल भर खेलते हैं। उन्होंने कहा हमने ऐसा नहीं किया। हम एक सीजन में खेलते थे, गर्मी के मौसम में। कभी-कभी हम सर्दियों में इंग्लैंड जाते थे। यह लंबा दौरा होता था। थॉमसन ने आगे कहा कि, अब आप ऐसा नहीं कर सकते। आपको हमेशा खेलने के लिए तैयार रहना होगा। बुमराह को लेकर उन्होंने कहा कि, जसप्रीत बुमराह को फैसला लेना होगा कि वह किस फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। लिमिटेड ओवर्स या टेस्ट मैच या दोनों में। थॉमसन का मानना है कि बुमराह को अलग लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना है तो उन्हें कोई एक फॉर्मेट ही सेलेक्ट करना होगा लेकिन यह उन्हें ही तय करना है।

6 महीने बाद बुमराह की वापसी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 6 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। वो अपनी पीठ में चोट के चलते टीम से बाहर थे। जिसके चलते वो पिछले साल हुए एशिया कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल सके थे।हालांकि अब वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज से मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। भारतीय टीम और क्रिकेट फैंस को यॉर्कर स्पेशलिस्ट से काफी उम्मीदें हैं। उनके टीम में मौजूद होने से भारतीय तेज गेंदबाजी में अलग ही धार नजर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *