36वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का शुभारंभ, जानिए क्या है इस बार खास !

हरियाणा:फरीदाबाद में आज से अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आगाज हो गया। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 36वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई मंत्री भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहें। इस बार के सुरजकुंड मेले में क्या खास रहेगा। और मेले को लेकर प्रशासन की क्या है तैयारियां चलिए हम आपको बताते हैं।

40 से ज्यादा देश लेंगे हिस्सा

देश और प्रदेश के कलाकारों और लोगों को जिस दिन का इंतजार था। आखिरकार वो घड़ी आ गई है। जी हां फरीदाबाद का सूरजकुंड मैदान एक बार फिर अंतराष्ट्रीय मेले के लिए सजधज कर तैयार हो चुका है। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को रिबन काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस बार का सूरजकुंड मेला 3 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा। जिसमें 40 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं।

थीम स्टेट के तौर पर शंघाई करेगा शिरकत

सूरजकुंड मेले में इस बार नॉर्थ के 8 स्टेट हैं। इस बार थीम स्टेट के तौर पर शंघाई सहयोग संगठन शिरकत करने जा रहा है। जिसके 25 देश इस आयोजन में शामिल होंगे। इस मेले में देश-विदेश के कई कलाकार भी हिस्सा लेंगे। ये कलाकार अपने हाथों के हुनर का प्रदर्शन करेंगे।

क्या है प्रशासन की तैयारियां

सूरजकुंड मेले को लेकर हरियाणा प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। फरीदाबाद के डीसी विक्रम यादव ने बताया कि, मेला परिसर को 8 जोन में बांटा गया है। ड्रोन कैमरे से मेले की निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। साथ हीमहिला रैपिड फोर्सऔर SWAT कमांडो की भी तैनती की गई है। इसके अलावा ढाई सौ से ज्यादा क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी भी सादी वर्दी में मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *