आमिर, शरमन, माधवन साथ आए नजर, फैंस बोले फिर देखना चाहते हैं 3 Idiots

नई दिल्ली: 3 Idiotsमूवी के स्टार्स आमिर खान,शरमन जोशी और आर माधवन एक बार फिर साथ नजर आएं। जिसकों देखकर दर्शक बेहद खुश हो रहे हैं। दरअसल इन तीनों की बेहतरीन हिट जोड़ी का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ये तीनों दोस्त एक रंग के कपड़े पहने हुए हैं और एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड की अब तक की सबसेब्लॉकबस्टरफिल्मों में से एक 3 इडियट्स को दर्शकों ने जमकर पसंद किया था। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन ने बेहतरीन अभिनय किया था। रैंचों, राजू और फरहान की जोड़ी ने सबको अपना दीवाना बना दिया था। तीनों की दोस्ती की केमस्ट्री ने दर्शकों को खूब हंसाया था। 25 दिसंबर 2009 को यह फिल्म रिलीज हुई थी। जिसके 14 सालों बाद एक फिर तीनों एक्टर एक साथ नजर आए और खूब मस्ती की।

Congratulationsकी रिलीज पर दिखे इक्ठ्ठे

आज शरमन जोशी की गुजराती फिल्म कॉन्ग्रेच्युलेशंसरिलीज हुई है। जिसमें उन्होंने लीड रोल किया है। इसके प्रमोशन के लिए3 Idiotsके तीनों स्टार्स एक साथ नजर आए। शरमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आमिर, फरहान और शरमन लाल रंग के मैचिंग ट्रैकसूट में नजर आ रहे हैं। आमिर ने अपने पैर में क्रिकेटिंग पैड भी पहन रखा है। तीनों स्टार्स एक्टर ने एक दूसरे को गले लगाया। जब शरमन ने वीडियो में अपनी फिल्म के बार में बताना शुरू किया तो आमिर और फरहान ने उनके साथ खूब मस्ती की।

View this post on Instagram

A post shared by Sharman Joshi (@sharmanjoshi)

फिर देखना चाहते हैं3 Idiots-फैंस

तीनों सटार्स ने 3 इडियट्स मूवी फिर से याद दिला दिए जिसमें उन्होंने अपने बेहतरीन दोस्ती से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली। तीनों को साथ देखकर फैंस बेहद खुश हुए और 3 इडियट्स फिल्म की तमाम यादें उनके जहन में वापस आ गई।फैंस इस वीडियो पर अच्छे-अच्छे कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, इतने लंबे समय के बाद आप लोगों को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा। तो वहीं एकदूसरेफैन नेलिखा, तीनों। हम इसे फिर से देखना चाहते हैं, #3idiots।इस फिल्म ने सभी को खूब इंटरटेन किया था। फिल्म के विषय ने समाज को एक खास मैसेज भी दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *