Budget 2023:साल 2023 का आज बजट पेश होने जा रहा है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitaraman) बजट को सदन में पेश करेगी। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की शुरुआत हो गई थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी सरकार (Modi Government) के 8 साल के कामकाज का ब्यौरा रखा और सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर बन रहे भारत के अमृतकाल की तारीफें कीं।
पीएम मोदी (PM Modi) की उपलब्धियों के बाद उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण को रखा। जिसमें भारत को दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बताया गया और साढ़े 6 फीसदी की विकास दर का अनुमान जताया। जिससे देश तेजी से तरक्की कर रहा है।
आज हर किसी की नजर पेश होने जा रहे केंद्रीय बजट पर है। ये बजट केंद्र सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। इस लिहाज से लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आम चुनाव से पहले इस बजट में सरकार लोगों की जिंदगी बेहतर करने के लिए क्या तोहफा देने जा रही है?
संसद में पेश होने जा रहे बजट से आम लोगों को बहुत उम्मीदें हैं।
बता दे कि, केन्द्र सरकार का अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले आखिरी पूर्ण बजट है। ऐसे में मध्यवर्गीय परिवार को उम्मीद है कि इस बार वित्त मंत्री के पिटारे में टैक्स छूट का तोहफा होगा। इससे पहले सरकार साल 2020 में नया टैक्स स्लैब पेश किया था।
महंगाई से परेशान मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद है। लोगों की मांग है कि 80करोड़का दायरा बढ़ाकर 2 लाख रुपए तक किया जाए। जिससे लोगों को राहत मिले।
बजट में आत्मनिर्भर भारत मुहिम को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई बड़े ऐलान कर सकती है। इन एलानों का मकसद देश को और देश की जनता को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल पर सरकार अपना फोकस बढ़ा सकती है।
इसका मकसद आम आदमी और इकोनॉमी को राहत देना है। अनुमान है कि सरकार वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए बजट में जिला स्तर पर एक्सपोर्ट हब बनाने का एलान कर सकती है। इसके लिए करीब साढ़े 4 हजार से लेकर 5 हजार करोड़ रुपए तक के फंड का ऐलान किया जा सकता है।