धनबाद: झारखंड के धनबाद में स्थित आशीर्वाद टावर में भयंकर आग लगी है। इस आग की इस घटना में अब तक तीन लोगों के जान गंवा देने की खबरे सामने आ रही है। जबकि बताया जा रहा है कि इसमें कई लोग के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
धनबाद के जोड़ाफाटक रोड पर स्थित आशिर्वाद टावर के तीसरे फ्लोर पर आग की घटना हुई। टावर में आग की घटना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम को सूचित किया गया। जहां टावर में फंसे लोगो के लिए रेस्कयू ऑपरेशन जारी है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में जख्मियों को मौके से अस्पताल पहुंचाने के लिए 50 से अधिक एंबुलेंस तैनात हैं।