Bharat Jodo Yatra: आज यात्रा का आखिरी दिन, 21 पार्टियों को निमंत्रण, 5 ने किया किनारा

Bharat Jodo Yatra:आज भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी दिन है। श्रीनगर के एसके स्टेडियम (SK Stadium) में इस यात्रा का समापन होगा। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी है। कहा जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के समापन में 21 पार्टियों को आमंत्रित किया गया है। कुछ पार्टियां ने इससे किनारा कर लिया है।

आज होगा यात्रा का समापन

बता दें कि, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस यात्रा को चलाया गया था। आज कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा का समापन श्रीनगर में होगा। इस समारोह में शामिल होने के लिए 21 पार्टियों को आमंत्रण भेजा गया है जबकि पांच राजनीतिक दलों से किनारा कर लिया गया है।

राहुल रैली को करेंगे संबोधित

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा औपचारिक रूप से जम्मू-कश्मीर कांग्रेस मुख्यालय में एक समारोह के साथ समाप्त होगी। इसके बाद शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक रैली होगी। जहां कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाले दलों के शामिल होने की उम्मीद है।

ये पार्टियां होंगी शामिल

एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP), तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD), नीतीश कुमार की जनता दल (JDU), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, सीपीआईएम (CPIM), सीपीआई विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK), केरल कांग्रेस, फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, महबूबा मुफ्ती की जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), और शिबू सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) श्रीनगर में समारोह में भाग लेंगे।

इन पार्टियों ने किया किनारा

सूत्रों के मुताबिक, (AIADMK), जगनमोहन रेड्डी की (YSRCP), नवीन पटनायक की (BJD), ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM)और (AIUDF) को आमंत्रित नहीं किया गया है। यानी ये सभी दल इस समापन समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *