Haryana: हत्या के आरोप में सजा काट रहे बाबा राम रहीम (Baba Ram Rahim) इस समय पैरोल पर बाहर है। ख़बरें सामने आ रही थी कि उनकी पैरोल (Parole) को बढ़ाया जा सकता है लेकिन, इस पर जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला (Jail Minister Ranjit Singh Chautala) ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि राम रहीम को सामान्य कैदियों की तरह पैरोल मिली है। इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
बिजली की कमी पर बोलें बिजली मंत्री
मंत्री चौटाला ने कहा कि अगले गर्मी के सीजन पर बिजली की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि इस साल 13,000 यूनिट प्रतिदिन खपत का अनुमान लगाया गया है। जिसको लेकर विभाग अपनी तैयारियां कर रहा है, पिछले साल हिसार थर्मल (Hisar Thermal) के रोटर ख़राब होने के चलते और अडानी से बिजली नहीं मिलने के चलते कुछ कमी हुई थी।
लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा, हरियाणा सरकार (Haryana Government) सोलर एनर्जी बढ़ाने पर जोर दे रही है। अंबाला जेल (Ambala Jail)में गोली चलने के मामले पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। जेल में गोली एसएलआर हथियार (SLR Weapon) से चलाई गई थी और अंबाला जिला में कुल 27 एसएलआर मौजूद है। हर रोज 5-5 एसएलआर को (FSL) जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
10 लाख मीटर लगाएंगे- रणजीत चौटाला
हरियाणा (Haryana) में बिजली के 10 लाख स्मार्ट मीटर (Smart Meter) लगाएं जाएंगे। इसमें से 3लाख बिजली मीटर लग चुके हैं। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिल जमा कराने की भी सुविधा मिलेगी। हरियाणा में लाइन लॉस के घटकर 13 परसेंट होने पर केंद्रीय बिजली विभाग ने हरियाणा की पीठ थपथपाई है। बिजली मंत्री ने कहा लाइन लॉस कम करने में पूरे विभाग ने मेहनत की है।