#Samsung5GSmartphone: खुशख़बरी! अब 44 रुपए की EMI पर खरीद सकते हैं 5G स्मार्टफोन

#Samsung 5G Smartphone: डिजिटल जमाने में हर दिन कंपनी अपना नया-नया प्रोडक्ट लॉन्च करती है और साथ कई तरह के ऑफर भी लेकर आती हैं। इसी को लेकर अब सैमसन (Samsung) ने दो नए फोन लॉन्च किया हैं। ये स्मार्टफोन (5G Network) नेटवर्क के साथ लॉन्च हुए हैं। (Samsung Galaxy A14 5G) और (Galaxy A23 5G) को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकते हैं।

EMI पर खरीद सकते हैं मोबाइल

बता दे कि, ये स्मार्टफोन्स सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल उपलब्ध हैं। इन पर आकर्षक ऑफर्स और डील्स भी मिल रहे हैं। आप इन्हें बेहद कम कीमत पर भी खरीद सकते हैं। दरअसल, कंपनी Finance+ स्कीम ऑफर करती है। इस स्कीम की मदद से यूजर्स किसी स्मार्टफोन को अफोर्डेबल (EMI) पर खरीद सकते हैं।

सैमसंग इंडिया के सीनीयर डायरेक्टर और हेड ऑफ मार्केटिंग, आदित्य बब्बर (Aditya Babbar) ने बताया कि यूजर्स इन स्मार्टफोन्स को बेहद अफोर्डेबल (EMI) पर खरीद सकते हैं। डायरेक्टर बब्बर ने बताया कि (Samsung Galaxy A14) को यूजर्स फिलहाल 14,999 की शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। कंज्यूमर्स इस (5G) फोन को 44 रुपए डेली या फिर 1320 रुपए की मंथली (EMI) पर घर ला सकते हैं।

रिपब्लिक डे पर दिया ऑफर

वैसे ब्रांड ने इस हैंडसेट को 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, लेकिन फिलहाल इस पर 1500 रुपये का ऑफर है। ग्रैंड रिपब्लिक डे ऑफर के तहत सैमसंग इस स्मार्टफोन पर 1500 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक दे रही है। जिसको लेकर अब ऑफर भी दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *